Haryana News: हरियाणा में इन मकानों पर चलेगा बुलडोजर, सरकार ने जारी किया आदेश

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नेहरू कॉलोनी के 8 हजार मकानों को धूमिल करने की तैयारी हो चुकी है। सरकार यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण करना चाह रही है। इसलिए पुनर्वास विभाग द्वारा मकान मालिकों को 10 जुलाई तक मकान सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है।

 

विधायक ने दिया आश्वासन

इन 8 हजार मकानों में रहने वाले लोगों को अपने सिर से छत छिनने का डर सता रहा है। लोगों को कहना है कि वे पिछले 50 सालों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में अगर उनका आशियाना ही छीन लिया जाएगा तो वे कहां जाएंगे।

 

 

पुनर्वास विभाग की जमीन पर बताया गया कब्जा

नेहरू कॉलोनी में वर्तमान में कुल 8 हजार मकान हैं और यहाँ लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। सरकार का कहना है कि यहां के निवासियों ने पुनर्वास विभाग की 60 एकड़ जमीन पर कब्जा करके अवैध तरीके से मकान बनाए हैं। सरकार यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाना चाहती है, जिससे फरीदाबाद में मेट्रो चौक से सैनिक कॉलोनी रोड तक जाम खत्म करने में मदद मिलेगी। गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे उनके समय और ईंधन की बचत होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now