मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Rail: हरियाणा के रेवाड़ी गुजरने वाले 18 ट्रेने रद्द, यहां पढें ट्रेनों के नाम

On: July 5, 2025 7:02 AM
Follow Us:
Indian Railways

Indian Rail: रेलवे में यात्रा करने वालों के बहुत जरूरी न्यूज है। घर से निकलने से पहले ट्रेनो की अपडेट जरूर चैक करे ताकि परेशान नहीं होना पडे। क्योकि हाल ही में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को दो दिनों तक सफर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। Indian Rail

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशन के बीच पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 2 और 3 सितंबर को हरियाणा से राजस्थान जाने वाली कुल 18 ट्रेनें रद्द, 4 आंशिक रूप से रद्द, 6 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं जबकि 5 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।

बता दे कि ट्रैफिक ब्लॉक के चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को दो दिनों तक सफर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: इनेलो ने सात सीटो पर नाम किए फाईनल, यहां पढे नाम

 

इन ट्रेनों के बदले रूट

  • गाड़ी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 2 सितंबर को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली कैट, रेवाड़ी, अलवर व राजगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो 2 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली शाहदरा ए पैनल- दिल्ली शाहदरा बी पैनल-हजरत निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली कैट, गुडगांव, गढी हरसरू, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर व राजगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 2 सितंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली सराय, दिल्ली कैट, गुडगांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, बावल, खैरथल, अलवर व राजगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज रेलसेवा जो 2 सितंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-हिसार-रोहतक-शकूरबस्ती- दयाबस्ती होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 15623, जोधपुर-कामाख्या रेलसेवा जो 2 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूर बस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुडगांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 2 सितंबर को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-मथुरा-पलवल-हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-शकूर बस्ती- गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुडगांव, दिल्ली कैंट व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें  Entertainment: फिल्म ' रामायण ' में मंदोदरी की भूमिका निभाएगी ये अभिनेत्री

 

रीशेड्यूल रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई (अजमेर) रेलसेवा 3 सितंबर को नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 12957, साबरमती-नई दिल्ली रेलसेवा 2 सितंबर को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 14086, सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा 3 सितंबर को सिरसा से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 14725, भिवानी-मथुरा एक्सप्रेस रेलसेवा 3 सिंतबर को भिवानी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 09003, मुम्बई सेंट्रल-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा (यदि विस्तार किया जाता है तो) 2 सितंबर को मुम्बई सेंट्रल से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी से जल्द ही चलेगी नैनीताल, रानीखेत के लिए रोडवेज

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 2 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी -दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 3 सितंबर को दिल्ली सराय के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा 3 सितंबर को दिल्ली सराय के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो 2 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now