इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शनिवार को स्थानीय गढ़ी बोलनी रोड़ तथा तहसील कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
तहसील कार्यालय परिसर में जमा गंदगी को देख सभी ने नाराजगी जताई। जिसके उपरांत तमाम कचरे को एकत्रित कर जेसीबी की मदद से सफाई की गई। इस दौरान आगामी तीज पर्व के मद्देनजर तीन महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही करीब 50 हजार पतंगे आई लव रेवाड़ी का संदेश भी देगी।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शहर के गढ़ी बोलनी रोड़ तथा तहसील कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील कार्यालय परिसर में जमा गंदगी देखकर सभी दंग रह गए।
सभी ने मिलकर तमाम कचरे को एकत्रित किया तथा जेसीबी की मदद से उसे डंपिंग स्थान पर भिजवाया गया। योग शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सभी को योग के प्रति जागरुक भी किया।
आई लव रेवाड़ी मुहीम के तहत आयोजित हुए 35वें सफाई अभियान का समापन कार्यक्रम पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में किया गया। यहां योग विशेषज्ञ ने सभी को स्वस्थ रहने के गुर बताते हुए अनेकों योगाभ्यास भी कराएं। सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान व्यवसायी त्रिवेंद्र गुप्ता ने आगामी तीज पर्व को देखते हुए
आई लव रेवाड़ी व स्वच्छता का संदेश देने वाली 50 हजार से अधिक रंग-बिरंगी पतंगों को बाजार में लेकर आने की बात कही। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि शहर के एक बड़े खुले स्थान पर तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधायक लक्ष्मण यादव सफाई योद्धाओं व टीम के साथ स्वयं पतंगबाजी का लुत्फ उठाएंगे। मीरसिंह सरपंच आशियाकी ने विधायक का फूलमालाओं से अभिनंदन किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सफल धन्यवाद रैली को लेकर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह रैली नहीं बल्कि एक बड़ा रैला साबित हुआ है। रैली में मुख्यमंत्री ने एक ओर जहां 288 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया, वहीं करीब 350 करोड़ से अधिक की योजनाओं की घोषणा भी की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो भी मांग रखी, मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार कर रेवाड़ी का मान बढ़ाने का कार्य किया है। यह सब आप सभी की मेहनत के बूते ही संभव हो पाया है।

विधायक ने कहा कि उनका यह सफाई निरंतर तब तक जारी रहेगा, जब तक रेवाड़ी स्वच्छ व सुंदर नहीं बन जाती। उनकी इस मुहीम को किसी भी सूरत में रुकने नहीं देंगे, चाहे उन्हें अकेले भी यह अभियान चलाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान की लोकप्रियता से उनके विरोधी बौखलाएं हुए हैं तथा उनका प्रयास इस अभियान को विफल करने का है, जिसे किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधकारी, अभियान से जुड़े गणमान्य व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।