Flight Ticket: दीपावली और छठ पर UP बिहार जानें वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट किराए पहुंचा आसमान पर

On: June 19, 2025 1:45 PM
Follow Us:
Big news for those who go to UP and Bihar on Diwali and Chhath

Flight Ticket:  दीपावली और छठ महापर्व में अभी चार महीने से अधिक का समय बाकी है, लेकिन अभी से हवाई टिकट ऊंचे दामों पर बुक हो रहे हैं। दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर दरभंगा एयरपोर्ट से आने वाले यात्री चार महीने पहले से ही किराए में हुई बढ़ोतरी को देखकर हैरान हैं। इस बार दीपावली का त्योहार 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उससे पहले ही हवाई किराए में उछाल आ रहा है। बता दें, दरभंगा एयरपोर्ट पर फिलहाल तीन एयरलाइंस कंपनियां सेवा दे रही हैं।

एयरलाइंस के बीच प्रतिस्पर्धा का भी कोई फायदा नहीं

कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण यात्रियों को उम्मीद थी कि त्योहार पर किराए में कमी आएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दीपावली और छठ महापर्व की लंबी दूरी होने के बावजूद टिकटों के लिए मारामारी मची हुई है। यह स्थिति खासकर दरभंगा और मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों में है। घर से दूर दूसरे राज्यों में नौकरी, रोजगार, व्यवसाय करने वाले लोगों को इन त्योहारों का लंबे समय से इंतजार रहता है। लोग अपने परिवार के साथ घर पर ही दीपावली और छठ मनाना चाहते हैं। लेकिन त्योहार के उत्साह में उनकी जेब ढीली हो जाती है।Flight Ticket

दीपावली और छठ के लिए जून से बुकिंग शुरू

पिछले साल दीपावली और छठ महापर्व पर अक्टूबर में मुंबई से दरभंगा लौटने वाले यात्रियों को एक टिकट के लिए 14 से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे थे। तब इस हवाई मार्ग पर सिर्फ स्पाइसजेट कंपनी की उड़ान सेवा थी। इस बार तीन एयरलाइंस की सेवाएं उपलब्ध हैं। इस बार स्पाइसजेट, आकाश और इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवा उपलब्ध है। इसके बाद भी किराए में उछाल है। इस बार दीपावली और छठ महापर्व के लिए टिकटों की बुकिंग जून से शुरू हो गई है। दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर आने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए में कोई राहत नहीं है।

अभी से फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है

मुंबई से दरभंगा लौटने वाले यात्री को 18 से 21 अक्टूबर के बीच हवाई यात्रा करने पर स्पाइसजेट कंपनी से 11 से 13 हजार रुपये में टिकट मिल रहा है। इसी रूट पर इंडिगो की फ्लाइट में 13,778 रुपये में टिकट मिल रहा है। आकाश एयरलाइंस में टिकट खरीदने के लिए यात्री को 17,232 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि इसी हवाई रूट पर दरभंगा से यात्रा करने वाले यात्री को 8 से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। दिल्ली से घर लौटने वाले यात्री को पटना एयरपोर्ट के मुकाबले दरभंगा एयरपोर्ट से टिकट खरीदने के लिए तीन से चार हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं।Flight Ticket

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now