मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana double Tekar bus: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस जिले के लोग लेंगे डबल डेकर बस का मजा

On: June 18, 2025 2:08 PM
Follow Us:
Great news for the people of Haryana! People of this district will enjoy the double decker bus (1)

Haryana double Tekar bus: मुंबई व अन्य देशों की तर्ज पर अंबाला में भी ओपन व डबल डेकर बसें चलाने की योजना बनाई गई है। जो पर्यटकों को शहीद स्मारक, विज्ञान केंद्र, बैंक स्क्वायर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक ले जाएंगी।

इस बारे में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर तभी तरक्की करता है, जब बाहर से लोग उसे देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में ओपन व डबल डेकर बसें चलाने की योजना है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा का हर शहर होगा नीट एंड क्लीन! हरियाणा सरकार बना रही ये स्कीम, जानें जल्दी

इससे लोगों को शहर की खूबसूरती को देखने का बेहतर अवसर मिलेगा। सुभाष पार्क अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी आकर्षण का केंद्र बन गया है, जहां आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है।Haryana double Tekar bus

विज ने कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन व हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा शुरू की जाए।Haryana double Tekar bus

उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को भी इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए, क्योंकि इनके शुरू होने से पार्क में बच्चों व लोगों का मनोरंजन और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि इस समय सुभाष पार्क में बहुत से फूल और पौधे लगे हुए हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं।

लेकिन फूलों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि पार्क हर समय खिला हुआ दिखे। इसके साथ ही सुभाष पार्क की झील को साफ रखने और उसमें मछलियां डालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश हुआ ढेर 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now