Save Electricity: आपकी इन गलतियों की वजह से आता है बिजली का बिल ज्यादा! ज्यादातर लोगों को नहीं है पता

On: March 21, 2026 11:33 PM
Follow Us:
Your electricity bill is high because of these mistakes! Most people don't know

Save Electricity:  गर्मी के मौसम में बिजली का बिल भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है. लोगों का मानना है कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बिजली का बिल ज्यादा आता है.

आपको बता दें कि बिजली का बिल सिर्फ इसी वजह से ज्यादा नहीं आता (Electricity Bill Saving Tips), इसके पीछे और भी छोटी-छोटी गलतियां हैं, जिनकी वजह से बिजली का बिल आपकी जेब पर सीधा असर डालता है.Save Electricity

फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें

फ्रिज ऐसी चीज है जो 24 घंटे चलती है. गर्मियों में इसकी जरूरत भी काफी बढ़ जाती है. कई बार लोग फ्रिज को दीवार से सटाकर रख देते हैं. लेकिन ऐसा करने से फ्रिज से निकलने वाली गर्मी ठीक से बाहर नहीं आ पाती और कंप्रेसर पर लोड बढ़ जाता है और इस वजह से यह बिजली की खपत भी ज्यादा करता है (Electricity Bill Tips). फ्रिज को दीवार से कम से कम डेढ़ फीट की दूरी पर रखें. साथ ही इसे स्लो या मीडियम मोड पर रखें. जब तक बहुत जरूरी न हो इसे फुल मोड पर न रखें.Save Electricity

इंडिकेटर हटा दें

घर की वायरिंग करवाते समय कई लोग कमरे में इंडिकेटर लगवा लेते हैं। लेकिन अगर आप गौर करें तो यह इंडिकेटर सिर्फ आपको बताता है कि बिजली है या नहीं। यह छोटा सा इंडिकेटर लगातार चलने से भी काफी बिजली खपत करता है।Save Electricity

जिन घरों में पुराने लाल फिलामेंट इंडिकेटर लगे हैं, वे करीब 5 वॉट के हैं। अगर घर में 10 इंडिकेटर लगे हैं, तो इसका मतलब है 50 वॉट बिजली की खपत। अगर दिन में 20 घंटे भी बिजली रहे, तो भी प्रतिदिन 1 यूनिट बिजली खपत होगी। इसलिए आप इन इंडिकेटर को हटाकर बिजली बचा सकते हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now