Machhali palan Yojana: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मछली पालन करने पर मिलेंगे इतने रुपए

On: June 16, 2025 5:42 PM
Follow Us:
Now you will get this much money for fish farming in Haryana

Machhali palan Yojana: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में मछली पालन तेजी से बढ़ रहा है। इस खारे पानी वाले राज्य में वर्तमान में लगभग 5900 एकड़ भूमि पर झींगा पालन और मछली पालन किया जा रहा है.

जबकि वर्ष 2014-15 में केवल 70 एकड़ भूमि पर मछली पालन किया जाता था। राणा मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलकृषि सम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे थे।Machhali palan Yojana

इस सम्मेलन में आयुक्त श्रीमती अमनीत पी. कुमार, मत्स्य विभाग के निदेशक श्रीपाल राठी, जिला मत्स्य अधिकारी सिरसा श्री जगदीश चंद्र और सिरसा जिले के दो झींगा किसान गुरप्रीत सिंह और माया देवी ने भाग लिया। मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा कृषि के साथ-साथ मछली पालन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य बन गया है।Machhali palan Yojana

मछली पालन न केवल राज्य में रोजगार का जरिया बन रहा है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश के अंतर्देशीय राज्यों में प्रति हेक्टेयर मछली उत्पादन के मामले में हरियाणा दूसरे स्थान पर है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now