हरियाणा में 5 करोड़ के गबन केस में 11 लोग चार्जशीट, देखें पूरी लिस्ट

On: June 11, 2025 11:59 AM
Follow Us:
11 people chargesheeted in Rs 5 crore embezzlement case in Haryana, see full list

एसीबी फरीदाबाद ने दिनांक 10.6.2025 को 5 करोड़ रुपये सरकारी राशी के गबन मामले में नगर निगम फरीदाबाद के गिरफ्तार 11 आरोपीयान 1. हरगुलाल तत्कालीन रेजिडेंट सीनियर ऑडिटर, नगर निगम फरीदाबाद 2. विशाल कौशिक तत्कालीन लेखा अधिकारी 3. रमन शर्मा तत्कालीन कार्यकारी अभियन्ता 4. दीपक कुमार, तत्कालीन सहायक कनिष्ठ अभियन्ता 5. पंकज कुमार तत्कालीन लिपिक 6. प्रदीप कुमार, तत्कालीन लिपिक 7. दीपक थापर, तत्कालीन संयुक्त आयुक्त अंकेक्षण (ऑडिट) 8. सतीश कुमार तत्कालीन लेखा शाखा अधिकारी 9. श्रीमती शशी आर्य तत्कालीन अधीक्षक, लेखा शाखा 10. सुश्री सीमा भाटिया तत्कालीन अधीक्षक, लेखा शाखा 11. नवीन यादव तत्कालीन रेजिडेंट सीनियर ऑडिटर के विरूद्ध चालान (चार्जशीट) धारा 120बी, 166, 167, 201, 420, 467, 468, 471, भा.द.स., व 7, 8, 13(1)(डी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत माननीय न्यायालय फरीदाबाद में दिया गया है।

इस प्रकरण में अन्य आरोपियों बारे तफतीश जारी है जिनके विरूद्ध तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने उपरान्त धारा 193(9) बी.एन.एस.एस. 2023 के तहत चालान माननीय न्यायालय में दिया जाऐगा।

आरोप था कि वर्ष 2017-18 में नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियांे/कर्मचारियों द्वारा आरोपी सतबीर सिंह ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके वार्ड नं. 34 से 40 (कुल 7 वार्ड) बल्लबगढ जिला फरीदाबाद में इन्टरलॉकिंग टाईल, स्टोन मैटल सप्लाई, नालियों की मुरम्मत व पुलियों के निर्माण के प्रत्येक कार्य के एक समान कीमत के 112 फर्जी बिल व दस्तावेज तैयार करके आरोपी सतबीर सिंह ठेकेदार की फर्मो को लगभग 5 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान करके सरकारी राशि का गबन किया गया है।

इस सम्बन्ध में सतबीर सिंह ठेकेदार व नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरूद्ध अभियोग संख्या 13 दिनंाक 19.4.2022 धारा 120बी, 166, 167, 201, 420, 467, 468, 471, भा.द.स. व 7, 8, 13(1)(डी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now