Haryana: हरियाणा को फिलहाल नहीं मिलेंगे नए जिले! बड़ी वजह आई सामने

On: June 8, 2025 9:25 PM
Follow Us:
Haryana will not get new districts for now!

Haryana: हरियाणा में नये जिलों बनाने की प्रक्रिया फिर रुक सकती है। क्योंकि हरियाणा समेत पूरे देश में जाति आधारित जनगणना होनी है। उसके बाद परिसीमन शुरू होगा, जिसमें लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ना तय है। ऐसे में नये जिलों के बनाने पर फैसला लेने वाली कैबिनेट सब कमेटी ने तय किया है कि अभी नये जिलों के गठन पर फैसला लेना जल्दबाजी होगी।

कैबिनेट सब कमेटी की 15 जून को अंतिम बैठक है। उसके बाद कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इस बैठक के बाद कैबिनेट सब कमेटी अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी और नये जिलों के गठन का प्रस्ताव को पीछे रख दिया जाएगा।

इनको नए जिले बनाने की मांग
हरियाणा में इस समय 22 जिले हैं। असंध, गोहाना, डबवाली, हांसी, मानेसर और सफीदों को नया जिला बनाने की मांग की जा रही है। इनमें से गोहाना, असंध, डबवाली और हांसी को जिला बनाने की मांग जनप्रतिनिधि अलग-अलग समय पर विधानसभा में भी कर चुके हैं।

केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जातिगत जनगणना वर्तमान ढांचे में ही करवाई जाएगी, जिसका मतलब साफ है कि जातिगत जनगणना की प्रक्रिया के बीच किसी भी नये जिले, उपमंडल का गठन व पुनर्गठन नहीं होगा।

अब तक हो चुकीं पांच बैठकें
हरियाणा सरकार द्वारा गठित कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल 30 जून को पूरा होने जा रहा है। नये जिले बनाने को लेकर सब-कमेटी की अब तक पांच बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में नये जिलों के संबंध में आई मांग की स्टडी के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दिए जा चुके हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now