Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को खास तोहफा दिया है सरकार ने हरियाणा महिला विकास निगम से स्वयं रोजगार के लिए ऋण लेने वाली 7305 महिलाओं को राहत दी है ये वे महिलाएं थीं जो किसी कारणवश अपना ऋण नहीं चुका पाई थीं इसलिए सरकार ने उनका बकाया माफ करने का फैसला किया है
कुल 6 करोड़ 63 लाख रुपये का ऋण माफ
सरकार ने जिन महिलाओं का कर्ज माफ किया है उसका कुल आंकड़ा 6 करोड़ 63 लाख रुपये है इसमें 3 करोड़ 82 लाख रुपये का मूलधन और 2 करोड़ 81 लाख रुपये का ब्याज शामिल है इस रकम को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चुकाया जाएगा ताकि महिला विकास निगम पर वित्तीय बोझ न बढ़े
महिला एवं विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के आदेश के अनुसार जिन महिलाओं का बकाया 30 जून 2024 तक नहीं चुका था उनका मूलधन और ब्याज माफ कर दिया गया है महिला विकास निगम के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है
कम आय वर्ग की महिलाएं उठा सकती हैं लाभ
इस योजना का लाभ वे महिलाएं उठा सकती हैं जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं है और जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं है महिलाएं इस ऋण का उपयोग सिलाई कढ़ाई किराना दुकान रेडीमेड गारमेंट्स कपड़े की दुकान स्टेशनरी बुटीक और जनरल स्टोर जैसे कामों के लिए कर सकती हैं
महिला विकास निगम अनुसूचित जाति की महिलाओं को ऋण पर 25 हजार रुपये तक की सब्सिडी देता है जबकि अन्य श्रेणी की महिलाओं को अधिकतम 10 हजार रुपये की सहायता मिलती है शेष राशि सहकारी बैंकों से प्राप्त की जाती है इस योजना से महिलाओं को अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलती है और वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं

















