IAS Divya Tanwar Motivational story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके IAS या IPS बनने का सपना देखते हैं लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने 21 की उम्र में पहली बार यूपीएससी क्रैक किया और आईपीएस बनी। फिर 23 की उम्र में दोबारा यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनी। इसका नाम है दिव्या तंवर।
दो बार क्रैक किया यूपीएससी
दिव्या तंवर ने 21 की उम्र में पहली बार यूपीएससी क्रैक किया और आईपीएस बनी। फिर 23 की उम्र में दोबारा यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनी।
पिता का उठा साया
दिव्या जब बेहद छोटी थीं तभी उनके पिता का हाथ उनके सिर से उठ गया था। इसके बाद उनका जीवन तंग हालातों में गुजरा।
ऐसे आया अफसर बनने का ख्याल
उनके स्कूल में एक कार्यक्रम में एसडीएम गेस्ट बनकर आए तो उनकी आवभागत देकर दिव्या ने भी ठान लिया की उन्हें अपनी मां को खुद के ऊपर गर्व करवाना है।
पहले प्रयास में यूपीएससी
वर्ष 2021 में दिव्या तंवर ने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी थी। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा को क्रैक किया था और 438वीं रैंक पाई। उस समय दिव्या 21 साल की थीं ।
21 की उम्र में आईपीएस
जब उन्होंने इस एग्जाम को क्रैक किया था तब उनकी उम्र केवल 21 वर्ष थी। परीक्षा पास करने के बाद वह आईपीएस अधिकारी बन गईं, लेकिन उनकी मंजिल आईएएस थी।
23 की उम्र में आईएएस
उन्होंने अगले साल फिर परीक्षा दी और इस बार उन्हें 105 वीं रैंक हासिल हुई। दिव्या ने बिना कोचिंग आईएएस बनकर इतिहास रच दिया।

















