Home Haryana News Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में बने ये दो विश्व रिकॉर्ड,...

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में बने ये दो विश्व रिकॉर्ड, जानें कब पूरा होगा ये प्रोजेक्ट

0
1
Longest Expressway

Ganga Expressway: यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य़ बहुत तेजी से चल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लागाय जा सकता है कि गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 24 घंटे में दो विश्व रिकॉर्ड बने है। पहला रिकॉर्ड हरदोई-उन्नाव प्रभाग (पैकेज-3) में 24 घंटे में 34.24 लेन km बिटुमिनस क्रंकीट बिछा कर बनाया गया है। 20,105 घन मीटर बिटुमिनस मिक्स का इस्तेमाल कर 1,71,210 वर्ग मीटर क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया गया है।

इससे पहले साल 2023 में गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे पर 27 लेन km का रिकार्ड था। इस काम में 200 टन प्रति घंटे (TPH) की क्षमता वाले 5 हॉट मिक्स प्लांट का इस्तेमाल किया गया है।

यूपी एक्प्रसेवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण(UPDA) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रसाद शाही का कहना है कि बीते रविवार दूसरा विश्व रिकार्ड एक दी दिन में 10KM थाई बीम क्रैश बैरियर की स्थापना कर बनाया हया है।

यह रिकॉर्ड पहली बार किसी भी एक्सप्रेस-वे के निर्माण में दर्ज हुआ है। थाई बीम क्रैश बैरियर एक्सीडेंट होने पर वाहन को सड़क के बाह जाने रोकता है और स्पेशल डिजाइन की वजह से दुर्घटना होने पर वाहन को सुरक्षित रखना में भी सहायक साबित होता है। गंगा एक्सप्रेसवे की राइडिंग क्वालिटी और सुगम सफर की जांच स्विट्जरलैंड की ईटीएच यूनिवर्सिटी, ज्यूरिख की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से की जा रही है।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक आफ रिकार्ड्स और इंडियन बुक आफ रिकार्ड्स के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर इन रिकार्ड्स की पुष्टि कर सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए। इसका निर्माण कार्य़ मेसर्स अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है और मेसर्स पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने यह रिकार्ड कायम किए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती 27 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे, शाहजहांपुर में आपातकालीन हवाई पट्टी और हापुड़ में गंगा सेतु का निरीक्षण कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए थे। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे परियोजना है। 594 km लंबे 6 लेन के इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण नवंबर 2022 में शुरू किया गया था। जबकि नवंबर 2025 में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके निर्माण पर 36,230 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।