मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

 Atal Pension Yojana: इन लोगों को अटल पेंशन योजना के तहत मिलेंगे 5000 रुपये , ऐसे उठाएं लाभ 

On: May 18, 2025 12:03 PM
Follow Us:
HARYANA HARYANA

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) केंद्र सरकार की एक लोकप्रिय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे खासकर असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू किया गया था. इसका संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी बैंक खाताधारक, जो आयकरदाता नहीं हैं. आवेदन कर सकते हैं. ग्राहक द्वारा किए गए योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन दी जाती है.

यह भी पढ़ें  Traffic Rules India: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सिखाओं सबक, हर महीने मिलेगा ₹50,000 तक का इनाम

कितनी पेंशन मिलती है?
योजना के तहत ग्राहक को ₹1000, ₹2000, ₹3000, ₹4000 या ₹5000 प्रति माह की गारंटीकृत न्यूनतम पेंशन मिलती है. यह तय पेंशन ग्राहक द्वारा चुने गए योगदान पर निर्भर करती है, जो मासिक, तिमाही या अर्धवार्षिक आधार पर किया जा सकता है.

मृत्यु के बाद क्या विकल्प है?

अगर ग्राहक की 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी अंशदान जारी रख सकता है. ताकि 60 वर्ष पूरे होने पर तय पेंशन मिल सके. यदि जीवनसाथी नहीं है, तो नॉमिनी को एकमुश्त राशि दी जाती है.

यह भी पढ़ें  Rewari: शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन

निकासी की प्रक्रिया
कुछ शर्तों के तहत ग्राहक योजना से बाहर भी निकल सकते हैं. लेकिन इस स्थिति में सरकारी योगदान और उस पर मिलने वाला ब्याज काट लिया जाता है. यह केवल विशेष परिस्थितियों में लागू होता है.

APY में अब तक कितने लोग जुड़े?
29 अप्रैल 2025 तक इस योजना से 7.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जिनमें से करीब 47% महिलाएं हैं. यह योजना देश के 8 लीड बैंकों सहित 60 से अधिक बैंकों और स्टेकहोल्डर्स द्वारा चलाई जा रही है.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now