Alert: आजकल एयर फोन, कानो मे ब्लूटूथ सोख बनाता जा रहा हैै अगर आप घंटों ईयरफोन या हेडफोन लगाकर तेज आवाज में गाने या वीडियो सुनते हैं, तो सावधान हो जाइए। प्रदेश सरकार ने एक अहम चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि लंबे समय तक ईयरफोन -हेडफोन का इस्तेमाल सुनने की क्षमता को स्थायी रूप से खराब कर सकता है। यानि आपके लिए ये घातक होने वाला है।
बता दे ये बात वैसे तो आपको कडबी लगेगी। लेकिन आपकी सुनने की शक्ति लंबे समय तक सही रहे तो आज से ही ईयरफोन का इस्तेमाल कम कर दें। कानों को आराम देना बहुत ही जरूरी है, वरना तेज म्यूजिक की आदत जिंदगी भर की खामोशी में बदल सकती है। बस इसे चेतावनी ही समझिए…. Alert

जानिए क्यों है घातक: लंबे समय तक न करें ईयरफोन का इस्तेमाल.. बार बार युवाओ को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसको लेकर कोई गंभीर नही है। तेज से बिक रहे इयर फोन से साफ जाहिर हो रहा है यूथ इस की गर्त में आ चुका है।
अभी हाल में प्रशासन की जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि तेज आवाज में लंबे समय तक संगीत सुनना, गेम खेलना या वीडियो देखना कानों को धीरे-धीरे इस हद तक नुकसान पहुंचा सकता है कि इंसान पूरी तरह बहरा भी हो सकता है। लेकिन लोग इसको लेकर गंभीर नही है।
सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह अपील की गई है कि भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक इस खतरनाक आदत से लोगों को जागरूक किया जाए।
बच्चों का स्क्रीन टाइम करें कम: (जरूरी सुझाव)
- ईयरफोन या हेडफोन का अनावश्यक इस्तेमाल न करें, खासकर वायर्ड या ब्लूटूथ डिवाइसेज़ का।
- यदि जरूरी तो 50 डेसिबल से कम आवाज वाले डिवाइस का ही प्रयोग करें।
- बच्चों की स्क्रीन टाइम (Time) कम करें। इससे मस्तिष्क के विकास पर असर पड़ सकता है और सामाजिक व्यवहार भी प्रभावित हो सकता है।
- बच्चों को आनलाइन गेमिंग से दूर रखें, क्योंकि उसमें तेज आवाजें कानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करें और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने की आदत डालें।
- किसी भी कार्यक्रम या आयोजन स्थल पर ध्वनि का स्तर 100 डेसिबल से अधिक न होने दें।
- ईयरफोन का इस्तेमाल दो घंटे से अधिक मत करें, बीच-बीच में ब्रेक जरूरी ।
- शोर कम करने वाले और कान में अच्छे से फिट होने वाले हेड फोन का इस्तेमाल करें ताकि कम आवाज में भी स्पष्ट सुनाई दे।

















