Haryana News: हरियाणा में देसी गाय पालने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

On: May 14, 2025 8:15 PM
Follow Us:
Haryana News

हरियाणा सरकार किसानों को कई योजनाओं का लाभ दे रही है। सरकार का मानना है कि प्राकृतिक खेती से जहां एक ओर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में भी मदद मिलेगी।

इन किसानों को मिलेगा लाभ इसी सिलसिले में जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में आत्मा योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत लाठर ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय पालने पर 25 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

इसके साथ ही चार ड्रम खरीदने पर 3 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। दो एकड़ या इससे अधिक खेती करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now