CBSC : बोर्ड के कक्षा 10वीं और12 वीं के परीक्षा परिणामों में यूरो स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने सभी को बधाई दी है। एक बार यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराते हुए स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
कृतिका शर्मा ने 99.2% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वी में टॉप किया ,दानिश 99%, हर्षिका 98.6 %, रवि 98.6%, नैतिक 98.4%, प्रिशा, कृतज्ञन 98.2%, मोहनीश, श्रेया 98%, अनंत 97.4% स्वस्तिक, कुणाल, स्वर्णिका, परिनिता ,अनीश ने 97%अंक प्राप्त किए और वहीं कक्षा 12वी नॉन मेडिकल में वर्षा यादव ने 98.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया और हिमांशी यादव 97.4%,देवांशु अर्जुन ने 96.4%अंक प्राप्त किए।
कक्षा 12वीं मेडिकल में भूमिका यादव 98% , रीतिका 97.2%, रीतिका ने 94% अंक प्राप्त किए l 12 वीं कॉमर्स में देविका 98% , आस्था 97% और 12 वीं मानविकी में सोनाली स्वैन 98.2%, तनिष्का 97.6%, दुष्यंत 97.2% ने अंक प्राप्त कर टॉप किया ।
इस अवसर पर निर्देशक नितिन यादव जी ने अच्छे परिणामों के लिए सभी छात्रों,अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी। निर्देशिका स्वाति यादव जी ने अच्छे परिणामो के लिए सभी की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर अकडमिक डीन मीनू दुबे , प्रिंसिपल अनिल यादव, सुनील यादव, अनामिका सिंह, कल्पना यादव, नवीना दास, अर्चना सिंह, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. सुधा चौहान, प्रियन्का अवस्थी, पूजा गौर, वंदना सिंह, ऋचा अम्बष्ठा ने खुशी जाहिर की और बच्चों को बधाई दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

















