Rewari Crime: धारूहेड़ा कस्बे के महेश्वरी के कृष्ण कुंज से चोर रात को दो बाइक चोरी कर ले गए। जब सुबह उठे तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड गए।
थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के नीम का थाना की चिमन की ढाणी के रहने वाले केशव तंवर ने बताया वह तथा मेवात के अटेरना के रहने वाला इकरामुदीन ने बताया वे दोनो कृष्ण कुंज में किराये पर रहते है।Rewari Crime
दोनो की बाइक मकान में खडी थी। जब वे सुबह उठे तो दोनो बाइक गायब मिली। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














