मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Income Tax Rules: इनकम टैक्स विभाग का नोटिस कब आता है ? जानिए क्या है बैंक खाते के नियम

On: May 14, 2025 8:57 AM
Follow Us:
Income Tax Rules

 Income Tax Rules: आयकर विभाग (Income Tax Department) की मुख्य जिम्मेदारी है टैक्स वसूली और टैक्स चोरी रोकना. इसके लिए विभाग हर तरह के लेनदेन पर बारीकी से नजर रखता है—चाहे वह ऑनलाइन हो या कैश में. अगर किसी ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी की आशंका होती है, तो आयकर विभाग सीधे नोटिस भेज सकता है. इस नोटिस का जवाब देना जरूरी होता है, वरना कानूनी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. Income Tax Rules

बचत खाते में 10 लाख रुपये से अधिक जमा करने पर नोटिस

अगर आप एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे अधिक की रकम अपने सेविंग्स अकाउंट में जमा करते हैं, तो विभाग आपसे उस पैसे का स्रोत पूछ सकता है. यह राशि एक या एक से ज्यादा खातों में जमा करने पर भी नोटिस आ सकता है.

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में मुंबई जैसी दो फिल्म सिटी का निर्माण, रोजगार के नए अवसरों की होगी बरसात

एक लाख या उससे अधिक की कैश एफडी पर भी नजर
अगर आप 1 लाख रुपये या उससे अधिक की कैश में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराते हैं, तो इनकम टैक्स विभाग को संदेह हो सकता है. इससे जुड़ा नोटिस आपके पते पर भेजा जा सकता है, जिसमें रकम का स्रोत स्पष्ट करने को कहा जाएगा.

प्रॉपर्टी खरीद में 30 लाख रुपये से ज्यादा कैश दिया तो मुसीबत
यदि आपने 30 लाख रुपये या उससे अधिक की रकम कैश में प्रॉपर्टी खरीदने में दी, तो यह भी आयकर विभाग की नजर में आ सकता है. रजिस्ट्री के दौरान रजिस्ट्रार खुद इस जानकारी को विभाग को भेज देता है.

यह भी पढ़ें  Ind Vs NZ 3rd Test Match: Ravindra Jadeja के पंच से न्यूजीलैंड टीम लडखडाई

कैश में क्रेडिट कार्ड बिल भरने पर आ सकता है नोटिस
अगर आप क्रेडिट कार्ड का 1 लाख या उससे अधिक का बिल कैश में चुकाते हैं, तो यह लेनदेन भी आयकर विभाग के रिकॉर्ड में आ सकता है. इसी तरह किसी भी माध्यम से 10 लाख रुपये से ज्यादा की पेमेंट भी नोटिस का कारण बन सकती है.

इनकम टैक्स नोटिस का कैसे दें जवाब?
अगर आपको आयकर विभाग से नोटिस मिलता है, तो सबसे पहले उसे ध्यान से पढ़ें और समझें. फिर सटीक, सही और स्पष्ट जवाब दें. इसके लिए आप किसी कर सलाहकार या वकील की मदद ले सकते हैं ताकि आपका जवाब विभाग की संतुष्टि के अनुसार हो और कोई कानूनी परेशानी न हो. Income Tax Rules

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now