Airtel Recharge Plan: एयरटेल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! कंपनी ने खत्म कर दी ये टेंशन

On: May 13, 2025 12:07 PM
Follow Us:
Airtel recharge plans

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के इस समय करीब 38 करोड़ यूजर्स हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी कई तरह के सस्ते और कमाल के रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। एयरटेल के पास सस्ते और महंगे दोनों तरह के कई रिचार्ज प्लान हैं।

अगर आप बार-बार मासिक रिचार्ज के झंझट से मुक्त होना चाहते हैं तो एयरटेल इसके लिए लंबी वैधता वाले प्लान भी ऑफर करता है। अब एयरटेल की लिस्ट में एक ऐसा रिचार्ज प्लान है जो इस समय ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।

अगर आप लंबी वैधता वाले सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो एयरटेल का ये प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म कर सकता है। एयरटेल ने अब सिम कार्ड को 365 दिन तक एक्टिव रखने का सस्ता तरीका खोज निकाला है। अब आपको 365 दिन की वैधता के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

365 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम जिस एयरटेल रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वो सिर्फ 1849 रुपये में आता है। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद लिस्ट में शामिल किया है। एयरटेल का यह सस्ता प्लान आपके सिम को पूरे 365 दिन तक एक्टिव रखेगा।

एयरटेल अपने इस सस्ते सालाना प्लान में करोड़ों ग्राहकों को शानदार लाभ देता है। इसमें यूजर 365 दिनों तक सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ कुल 3600 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। इन फ्री एसएमएस का इस्तेमाल आप सभी नेटवर्क में कर सकते हैं।

इन यूजर्स को होगी निराशा

आपको बता दें कि एयरटेल का 1849 रुपये वाला सस्ता प्लान वॉयस और एसएमएस रिचार्ज प्लान है। इसमें ग्राहकों को इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप कंपनी के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो यह प्लान आपको थोड़ा निराश कर सकता है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now