मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Govt Employee: इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों को सख्त आदेश, छुट्टी के दिन भी ऑन होना चाहिए मोबाईल

On: May 13, 2025 11:25 AM
Follow Us:
Govt Employee

 Govt Officers Mobile Rule: पंजाब सरकार ने उन आम शिकायतों को गंभीरता से लिया है जिनमें कहा गया था कि छुट्टी या ड्यूटी के बाद अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते या फ्लाइट मोड में डाल देते हैं. इससे आम जनता के जरूरी सरकारी काम अटक जाते हैं.

अब बंद नहीं कर सकेंगे मोबाइल फोन

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी समय के बाद सप्ताहांत और छुट्टी के दिन भी मोबाइल पर उपलब्ध रहें. यह आदेश विशेष सचिव (कार्मिक) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें  Accident News: तेज रफ्तार कार ने रेवाडी में महिला को कुचला

आदेश में स्पष्ट चेतावनी
आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी फोन पर उपलब्ध नहीं होता, तो यह आवश्यक प्रशासनिक कार्यों और जनता को सेवाएं देने में बाधा बनता है. ऐसे में सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कहा गया है कि अपने अधीनस्थ स्टाफ की 24×7 मोबाइल उपलब्धता सुनिश्चित करें.

कई अफसर ड्यूटी के बाद unreachable
सरकार ने पाया कि ड्यूटी के बाद कई अधिकारी फोन बंद, कवरेज से बाहर या कॉल डाइवर्ट कर देते हैं. जिससे आपातकालीन फाइलों की मंजूरी में देरी होती है. ऐसे में समयबद्ध फैसलों में बाधा आती है, जो अब स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें  Eye camp: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा धारूहेड़ा में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी मुफ्त

पहले भी आया था ऐसा आदेश, फोन भत्ता बना विवाद
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 में ऐसा ही आदेश जारी किया था. उस समय सरकार ने फोन बिल की प्रतिपूर्ति की बात कही थी ताकि कर्मचारी 24 घंटे उपलब्ध रह सकें. लेकिन फोन भत्ते को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच विवाद भी हुए.

मोबाइल भत्ता योजना की पुरानी कहानी
पंजाब सरकार ने 2012 में कर्मचारियों को फोन भत्ता देना शुरू किया था. लेकिन 2020 में इसे तर्कसंगत बनाने के लिए आधा कर दिया गया. इस कदम से सरकार को करीब 40 करोड़ रुपये की सालाना बचत हुई.

यह भी पढ़ें  Haryana News: पति ने पत्नी को लगाया चूना, रेवाड़ी कोर्ट ने​ दिया अब ये आदेश

कितनी होती है मोबाइल भत्ते की राशि?
सरकार पहले मोबाइल भत्ते पर सालाना ₹101.2 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी. कटौती के बाद अब:

ग्रुप C और D: ₹250 से घटाकर ₹150 प्रति माह कर दिया गया है.
ग्रुप A: ₹500 से घटाकर ₹250
ग्रुप B: ₹300 से घटाकर ₹175

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now