मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Pension: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान , इन लोगों को मिलेगी हर महीने 3000 रूपए पेंशन

On: May 10, 2025 6:13 PM
Follow Us:
Haryana news

 Haryana Pension:    हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक सराहनीय और राहत देने वाला निर्णय लिया है. इसके तहत राज्य में 21 तरह की दिव्यांगता से पीड़ित नागरिकों को हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को आर्थिक सहारा प्रदान करना है.

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ?

इस पेंशन योजना का लाभ केवल उन्हीं दिव्यांग व्यक्तियों को मिलेगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं:

यह भी पढ़ें  Breaking News: नये साल पर राजस्थान को मिलेगी कई बडी सौगात, पीएम मोदी इन दिन आ सकते है राजस्थान

लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए.
आवेदक हरियाणा का मूल निवासी हो और कम से कम पिछले 3 वर्षों से राज्य में निवास कर रहा हो.
योजना में शामिल 21 दिव्यांगताएं
हरियाणा सरकार की इस योजना में नीचे दी गई 21 दिव्यांगताओं को शामिल किया गया है:

चलने-फिरने में अक्षमता
कुष्ठ रोग से ठीक हुए व्यक्ति
मस्तिष्क पक्षाघात
मांसपेशियों की कमजोरी
अंधापन
कम दृष्टि
श्रवण दोष
भाषण विकार
बौद्धिक विकलांगता
विशेष सीखने की अक्षमता
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार
मानसिक बीमारी
क्रोनिक न्यूरोलॉजिकल स्थिति
मल्टीपल स्केलेरोसिस
पार्किंसंस रोग
सिकल सेल रोग
शारीरिक विकलांगता
हीमोफीलिया
थैलेसीमिया
एसिड अटैक पीड़ित
बौने व्यक्ति
थैलेसीमिया और हीमोफीलिया भी हुए शामिल

यह भी पढ़ें  Haryana News: साइबर सिटी तक मेट्रो अंडरग्राउंड करने का सुझाव, गुरुग्राम प्रोजेक्ट में तीन साल देरी और भारी खर्च

पहली बार हरियाणा सरकार ने थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी बीमारियों को भी इस पेंशन योजना में शामिल किया है. इन बीमारियों में लंबे समय तक इलाज और महंगे खर्च की जरूरत होती है. जिससे मरीजों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब इन्हें भी ₹3000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी. Haryana Pension

सरकार की मंशा
हरियाणा सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन जीने का अवसर मिलेगा. यह कदम न केवल आर्थिक मदद प्रदान करेगा. बल्कि समाज में उनकी सकारात्मक भागीदारी को भी बढ़ावा देगा. Haryana Pension

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now