Haryana Mausam Update: #मौसम_अपडेट: आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह होगी बारिश और ओलावृष्टि, राजस्थान में घटेगी बरसात:
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर 1 मई से शुरू हुए बरसाती गतिविधियां आज भी लगातार जारी है। इन दौरान 3 पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर आकर जा चुके हैं। जिसके कारण अभी तक सबसे ज्यादा बरसात दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात और दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली NCR के इलाको में हुई है।
पंजाब, उत्तर राजस्थान, पश्चिमी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात के दौर रुक रुक जारी है मगर अभी भी एक बड़ी बरसात का इंतजार बना हुआ है।Haryana Mausam Update
बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल में भी उम्मीद से कम बरसात की गतिविधियां हुई हैं। पूर्वांचल में दोबारा से तेज उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो चुकी है 2/3 दिन से बरसात गायब है, सिर्फ कुछ जगह ही बुंदाबांदी या हल्की बारिश हुई है।
मौसम प्रणाली:
• एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान पर बना हुआ है।
• एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर राजस्थान और साथ लगते पंजाब के भागों पर बनना शुरू हो गया है।
• पिछले WD के कारण बना सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब कमजोर होकर पश्चिमी मध्यप्रदेश के आसपास बना हुआ है।
• बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनना शुरू हो चुका है, जो आगे बढ़कर और भी सक्रिय होगा।
• एक ट्रफ उत्तर राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर नीचे केरल तक बनी हुई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान:
आज नए WD के कारण बरसात की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। जो अगले 3 दिन जारी रहेगी, हालांकि यह WD खास सक्रिय नहीं है फिर भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों का जोर बना रहेगा।Haryana Mausam Update
आज पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसमी बदलाव देखा जाएगा। आज पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मलेरकोटला , संगरूर, मानसा, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के इलाकों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है।
गुरुदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, भटिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का जिले में भी आज बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी हो सकती है।
हरियाणा में भी आज कई जगह मौसम काफी बदलेगा। राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, रोहतक, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी जिले के कई इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।
वही सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुड़गांव, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के इलाको में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी हो सकती है।
पश्चिमी यूपी में भी काफी दिनों के बाद बड़े पैमाने पर मौसमी बदलाव आएगा। आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलन्दशहर और अलीगढ़ जिले में बादलवाही के बीच तेज गरज और आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है।
वही मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, पीलीभीत लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फरुखाबाद, मथुरा, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, अमेठी, चित्रकूट और बांदा जिले में बादलवाही के बीच मेघगर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
शेष पूर्वांचल में आज मौसम लगभग साफ और आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बरसात की संभावना बाकी जिलों में नहीं है।
राजस्थान में आज से बड़ी बरसात घटेगी। आज से उत्तर और पूर्वी राजस्थान में बरसात का जोर बढ़ेगा। आज राज्य के पूर्वी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पूर्वी चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, राजसमंद और उदयपुर जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां आंधी और मेघगर्जन के साथ होगी।
पश्चिमी श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, बीकानेर, पश्चिमी चूरू, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सिरोही और पाली जिले में आज दोपहर बाद बादलवाही के बीच गरज और आंधी के साथ कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। एक दो जगह तेज बौछारें भी गिर सकती हैं।
जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर, जालौर जिले से आज से बरसात की विदाई हो चुकी है। इन इलाको में आज बरसात की संभावना नहीं है, लेकिन छिटपुट जगह बुंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियां शाम के समय हो सकती है।
मध्यप्रदेश के अभी बरसात और लम्बी चलेगी। आज राज्य के चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, निमाड़, नर्मदापुरम, और भोपाल संभाग के जिलों में दोपहर बाद बादलों का निर्माण होगा। जिससे इन इलाको में आज गरज और आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी। कही कही तेज बारिश भी हो सकती है।
पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम आज लगभग साफ और आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कही कही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बाकी जगह बरसात की उम्मीद नहीं है।
मध्यप्रदेश के पश्चिमी और सेंट्रल इलाकों में बरसात 14 मई तक बनी रहेगी। उसके बाद छोटे से ब्रेक के बाद 18 मई से मालवा के इलाको में दोबारा से तेज बरसात दोबारा से शुरू होगी।
मॉनसून 2025:
इसी के साथ भारत की सीमा में अगले48 घंटे के बाद मॉनसून 2025 का आगाज हो जाएगा। मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं। उम्मीद है कि अगले 48 घंटों के बाद दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिणपुर्वी बंगाल की खाड़ी तक मॉनसून की इंट्री हो सकती है जो कई सालों बाद मॉनसून की जल्द वाली दस्तक होगी।
आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

















