मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway News: ये हैं देश के सबसे छोटे और बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशन

On: May 6, 2025 8:17 PM
Follow Us:
Railway News: These are the railway stations with the shortest and biggest names in the country

भारत में यात्रा करने के लिए ज़्यादातर लोग ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. यही एक बड़ी वजह है, जिसकी वजह से भारतीय रेल नेटवर्क को दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में गिना जाता है. भारतीय रेलवे को भारत की जीवन रेखा कहा जाता है.

देश भर में हर रोज़ लाखों लोग इससे यात्रा करते हैं. इतना ही नहीं, अर्थव्यवस्था को गति देने में भी भारतीय रेलवे का अहम योगदान है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए डीएफसी कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है, जिस पर सिर्फ़ और सिर्फ़ मालगाड़ियाँ चलेंगी.

यह भी पढ़ें  Flood havoc in Haryana: वाहनों पर ब्रेक, नदियां उफान पर, लाखों लोग हए बेघर

इसी सिलसिले में आज हम आपको भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं. आपने अब तक कई बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशनों के बारे में सुना होगा, लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है कि आपने भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में सुना हो, आइए जानते हैं सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन (भारतीय रेलवे) के बारे में विस्तार से-

भारत का सबसे छोटा नाम वाला रेलवे स्टेशन ओडिशा राज्य में स्थित है. इस स्टेशन का नाम सिर्फ़ आईबी है. कहा जाता है कि यह भारत का एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसका नाम सबसे छोटा है। यही एक बड़ी वजह है, जो इस रेलवे स्टेशन को इतना खास बनाती है।

यह भी पढ़ें  Rewari: सडक पर पडे रोडे व पत्थर बने जानलेवा, बाइक सवार गिर हो रहे घायल

वहीं अगर भारत के सबसे बड़े नाम वाले रेलवे स्टेशन की बात करें तो इसका नाम वेंकटनरसिंहराजुवारीपेटा है। यह स्टेशन आंध्र प्रदेश में है। यह तमिलनाडु की सीमा के काफी करीब स्थित है। इस स्टेशन की गिनती देश के सबसे बड़े नाम वाले स्टेशन के तौर पर होती है। अक्सर सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टेशनों (सबसे छोटे नाम वाला और सबसे बड़े नाम वाला) की खूब चर्चा होती है।

वहीं भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन गोरखपुर में स्थित है। इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब 1366 मीटर है। वहीं भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh News) के गुंटूर जिले में है। इसका नाम पेनुमुरु रेलवे स्टेशन है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्टेशन पर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है।

यह भी पढ़ें  Rewari: हाईवे पर बडा हादसा: तीन वाहन टकराये, दो की मौत, चार घायल

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now