रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक किसानों ने एक बार फिर पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि सरकार किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा नहीं दे रही है।
सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि किसानों की करोड़ों रुपये की जमीन को सरकार कौड़ियों के भाव खरीद रही है। मुआवजा मांगने वाले किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
इसी के चलते केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 7 मई को दोपहर 12 बजे अमृतसर के देवीदासपुरा में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है।

















