Haryana News: GRP व डॉग स्क्वाड ने रेवाड़ी स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:

Haryana News: रेलवे सुरक्षा बल जयपुर महानिरीक्षक ज्योति कुमार सतीजा एवं पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा नीतिका गहलोत आईपीएस के निर्देश पर जीआरपी रेवाड़ी व आरपीएफ ने रेवाड़ी स्टेशन परिसर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए है। Haryana News

रेवाड़ी जीआरपी एसएचओ श्याम सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार जांगड़े ने एसआई सत्यपाल सिंह,एएसआई अजयव्रत व महिला एएसआई उर्मिला देवी सहित स्टाफ के साथ पूरे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया ।Haryana News

यात्रियों को किया जागरूक: इस मौके पर टीम ने यात्राओं से उनकी यात्रा से संबंधित कुशलता के बारे में पूछते हुए उन्हें जागरूक भी किया कि गत दिनों पुलवामा में आतंकवादीयों द्वारा किए गए हमले में हुए नुक्सान को देखते हुए हम सभी को सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आए तो तुरंत स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस को जानकारी दे।जांच अभियान में आने जाने वाली ट्रेनों,पार्किंग सहित स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वाड के साथ जांच की।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now