Haryana News: हरियाणा में टीचरों के प्रमोशन को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात, जानें क्या कहा?

On: April 3, 2025 12:54 PM
Follow Us:

Haryana News: शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र शुरु होने से पहले ट्रांसफर ड्राइव पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब मई महीने में ट्रांसफर ड्राइव शुरू होगा और जुलाई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अप्रैल में शिक्षकों का प्रमोशन होगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में ट्रांसफर ड्राइव, नई भर्ती और पदोन्नित की समीक्षा की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम सैनी ने बजट भाषण में की गई घोषणा के मद्देनजर हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की प्रक्रिा शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूलों में सुरक्षित महसूस करें। प्रदेश के 1497 राजकीय स्कूलों में निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश सरका का विजन है कि राजकीय स्कूलों में बच्चों के लिए ई-पुस्ताकलय हो।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में और सुधार लाना है। इसी कड़ी में अप्रैल 2025 में पीआरटी से टीजीटी, टीजीटी से पीजीटी, पीजीटी से प्रिंसिपल, प्रिंसिपल से बीईओ, बीईओ से डिप्टी डीईओ और डिप्टी डीईओ से डीईओ की प्रमोशन कर दी जाएगी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now