मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में होटल मालिक ने 3 लोगों को मारी गोली, घर से भाग उसके होटल में रुका कपल

On: April 1, 2025 11:48 AM
Follow Us:

 

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में होटल मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से लोगों पर गोलियां चला दी। उसके होटल में लड़का और लड़की घर से भागकर रुके हुए थे। जब के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

इसी को लेकर विवाद शुरु हो गया। इसी बीच होटल मालिक ने अपनी पिस्तौल निकालकर लोगों पर फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटौदी थाना की पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। ये घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। आरोपी होटल मालिक रिटायर्ड फौजी है।

यह भी पढ़ें  TA Army Bharti 2025: युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका , ऐसे करें आवेदन

घर से भागकर होटल में रुके, लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती है
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 9वीं कक्षा की छात्रा और युवक साजिद घर से भागकर पटौदी में स्थित होटल में रुके थे। मंगलावर को सुबह लगभग 11:50 बजे परिजनों ने उन्हें होटल में पकड़ लिया। इसके बाद लड़का और लड़की पक्ष में झगड़ा हो गया।

लोगों को डराने के लिए लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की
इस दौरान होटल मालिक राजकुमार वहां पर आ गए। लोगों को डराने के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी। इसमें 3 युवक वसीम, सौरभ और संदीप को गोलियां लगी है। तीनों को पटौदी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें  Earthquake: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ में भूंकप के झटके

लड़का और लड़की को पुलिस चौकी ले गए
घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस इंचार्ज मौके पर पहुंचे। लड़का और लड़की को पुलिस चौकी ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now