Toll Plaza Rate: हरियाणा में आज से महंगा हो गया सफर, टोल के बढ़े रेट हुए लागू

On: April 1, 2025 4:52 AM
Follow Us:

Toll Plaza Rate: हरियाणा में आज से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना महंगा हो जाएगा। NHAI ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स 5 रुपये से 25 रुपये तक बढ़ गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार सहित 12 जिलों में करीब 24 टोल हैं, जहां टोल के रेट बढ़ाए गए हैं।

टोल अधिकारियों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हर साल 1 अप्रैल से रेटों में इजाफा किया जाता है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई असमंजस न हो, इसे लेकर नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दिया गया है।

नेशनल हाईवे 152D पर नारनौल से अंबाला के लिए टोल सबसे महंगा है। कार के लिए यहां सिंगल साइड 375 रुपए और डबल साइड के 560 रुपए लगेंगे। इस हाईवे पर मंथली पास की भी सुविधा नहीं है।

रोहतक का हुमायूंपुर और हसनगढ़ टोल प्लाजा सबसे सस्ता है। यहां कार, जीप (LMV) के लिए वन साइड का टोल 30 रुपए और डबल साइड का 45 रुपए है। वहीं गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर सिर्फ एक तरफ का ही टोल देना पड़ता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now