मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: सीएम सौन्दर्यकरण योजना में प्रथम रहा रेवाड़ी का ये राजकीय स्कूल, यहां जानें खूबियां

On: March 31, 2025 10:52 AM
Follow Us:
सीएम सौन्दर्यकरण योजना में प्रथम रहा रेवाड़ी का ये राजकीय स्कूल, यहां जानें खूबियां

Haryana: हरियाणा के जिला रेवाड़ी नन्दरामपुर बास के शहीद नरेश कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला ने ‘सीएम सौन्दर्यकरण पुरुस्कार योजना’ में प्राइमरी वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम पुरुस्कार हासिल किया है। जबकि यह स्कूल जनवरी, 2025 में जारी किये खंड स्तर रिजल्ट में भी इसी योजना के अंतर्गत प्रथम स्थान आया था। Haryana

पहले खंड सतर व अब जिला स्तर पर रहा प्रथम नंदरामपुर बास का प्राइमरी स्कूल
पहले खंड सतर व अब जिला स्तर पर रहा प्रथम नंदरामपुर बास का प्राइमरी स्कूल

जानिए क्या है खूबियां: स्कूलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, गार्डनिंग, दीवारों की सजावट स्कूल में उपस्थित अन्य सुविधायों जैसे रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर पेनल, वाटरकूलर आदि सुविधाए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें  भारत में लॉन्च हुआ POCO C61, जानें कीमत व प्रोसेसर

स्कूल के प्रधानाध्यापक सुमन कुमार एवं समस्त शिक्षकगणों ने इस पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पाठशाला की सौन्दर्यता और सफाई की निरन्तरता बनाये रखने में समस्त शिक्षकगणों का सक्रिय सहयोग तथा ‘ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया’ सामाजिक विकासशील संस्था द्वारा गाँव नन्दरामपुर बास में संचालित अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत यह उपलब्धि संभव हो पाई है ।Haryana

 सीएम सौन्दर्यकरण योजना में प्रथम रहा रेवाड़ी का ये राजकीय स्कूल, यहां जानें खूबियां
सीएम सौन्दर्यकरण योजना में प्रथम रहा रेवाड़ी का ये राजकीय स्कूल, यहां जानें खूबियां

स्कूल के शिक्षकों के साथ साथ एचपीपीआई संस्था के प्रोग्राम कार्यकर्ताओं ने विधार्थियों को भी निरन्तर साफ सफाई के प्रति प्रेरित कर स्कूल परिसर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हैं । उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली डेढ़ लाख रूपये कि पुरुस्कार राशि का उपयोग स्कूल को और अधिक स्वस्छ और सुंदर सुविधायुक्त बनाने के लिए किया जायेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: नीमाराणा कंपनी में कार्यरत मैनेजर की पत्नी की डेड बोडी JNL Rewari में मिली

एचपीपीआई संस्था के सुरेन्द्र मुन्दरिया ने कहा कि सीएम सौन्दर्यकरण पुरुस्कार योजना हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान की उपलब्धि एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है। ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए कार्यों की पूर्ण भागीदारी भी शामिल है। भविष्य में भी इस पांच वर्षीय प्रोग्राम के माध्यम से हम स्कूल के परिसर को और अधिक स्वच्छ सुंदर बनाने तथा एकेडमिक सिस्टम को सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now