Haryana News: चंडीगढ की विशेष सीबीआई अदालत ने 2008 के मामले में सेवानिवृत न्यायाधीश निर्मल यादव को आज बरी कर दिया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्मल यादव के भाई पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सत्य कभी पराजित नही हो सकता है।
हमें न्यायापालिका पर पूरा विश्वास था और आज 17 साल बाद हमें इंसाफ मिला है। लेकिन 17 साल में मेरी बहन निर्मल यादव ने जो खोया है उसकी पूर्ति कैसे होगी। सेशन जज से हाई कोई की जज बनी। उनको पदोन्नती मिलती और सुर्पीम कोर्ट की जज भी बनती। एक महिला सूर्पिम कोर्ट में पंहूचती। लेकिन एक झूठे मामले की वजह से उनका अधिकार उनसे छिन गया।
यादव ने कहा उस समय जो कैश मिला था वह उनके घर या दफतर पर नही मिला था फिर भी उन पर मुकदमा चलाया गया। उनकी गरीमा और हमारे परिवार पर जो आरोप लगाए गए थे आखिरकार वे झूठे साबित हुए लेकिन उसकी भरपाई कैसे हो सकती है। जिस दिन इस प्रकार के झूठे मामले बंद हो जाएगें उस दिन सच्चे मायने में संविधान और लोकतंत्र पूरी तरह लागू हो जाएगा। Haryana News

















