मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana New Police Line: हरियाणा वालों की बल्ले-बल्ले, इस जिले को मिलेगा नई पुलिस लाइन का तोहफा

On: March 28, 2025 11:05 AM
Follow Us:

New Police Line: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में हांसी से BJP विधायक विनोद भयाणा ने पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर सवाल खड़ा किया था, तो उसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि हांसी में जल्द ही पुलिस लाइन का निर्माण होगा।

बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने सवाल किया कि हांसी पुलिस जिला में उप पुलिस अधीक्षकों के 8 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां केवल 3 ही उप- पुलिस अधीक्षक तैनात है। इसके जवाब में मंत्री बेदी ने बताया कि इन खाली पदों पर उप- पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें  दिल्ली: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में डेब्यू करेंगे भारत के 35 खिलाड़ी

इतनी भूमि पर किया जाएगा पुलिस लाइन का निर्माण

मंत्री ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन का निर्माण 55 एकड़ 6 कनाल भूमि पर किया जाएगा। यह जमीन हरियाणा पुलिस विभाग को ट्रांसफर हो चुकी है ,

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर तैयार किए गए मास्टर प्लान को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। चालू वित्त वर्ष में ही पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Best Scooter: बिना लाइसेंस चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत केवल इतनी

अधिकारियों के लिए बनेंगे 341 आवासीय मकान

कृष्ण बेदी ने बताया कि पुलिस लाइन में राजपत्रित अधिकारियों के लिए 5 तथा अन्य अधिकारियों के लिए 341 आवासीय मकान बनेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक, उप- पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी हांसी में ही बैठेंगे।

पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हांसी में ही रहने की सुविधा मिलेगी। जिन कर्मचारियों के घर काफी दूर है, आवासीय मकान बनने का सबसे बड़ा फायदा उन्हीं को मिलेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now