सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगी ऐसी चीज, दूल्हे के उड़े होश, थाने पहुंच गया पूरा परिवार

On: March 27, 2025 7:32 AM
Follow Us:
सुहागरात

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर ऐसी डिमांड कर डाली, जिसे सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपने परिवार को ये बात बताई, जिसके बाद ये मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला और दूल्हे ने दुल्हन के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया।

जानें क्या है मामला ?

मामला सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। यहां पुराने शहर कॉलोनी में रहने वाले युवक की कुछ दिन पहले ही लुधियाना की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक ये रिश्ता एक पंडित ने तय कराया था। इसके एवज में दूल्हे के परिवार से 85 हजार रुपये भी लिए गए थे। धूमधाम से शादी संपन्न हुई।

लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई के बदले दूल्हे से गांजा, बकरे का मीट और बीयर की डिमांड कर दी। ये सब सुनते ही दूल्हे के होश उड़ गए। उसने तुरंत ये बात अपने परिवार को बताई। जिसके बाद बवाल मच गया। पूरा परिवार पुलिस थाने पहुंच गया। वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी थाने आ गए।

लगाया ये आरोप  

पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और जमकर बवाल हुआ। दूल्हे का कहना है कि वह ऐसी महिला के साथ जीवन नहीं बिता सकता जो बीयर, गांजा और मांस खाने जैसी आदतें रखती हो।

साथ ही दूल्हे ने दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की सुलझाने की कोशिश की। लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।

इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now