मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kal Ka Mousam: अप्रैल से पहले ही झुलसने लगी दिल्ली, इन राज्यों में हीटवेव से बढ़ेगा खतरा, देखें स्काईमेट का डरावना अलर्ट

On: March 27, 2025 2:05 AM
Follow Us:
Kal Ka Mousam

Kal Ka Mousam: देशभर में गर्मी का पारा चढ़ने लगा है और मार्च के महीने में ही लोग अप्रैल-मई जैसी तपिश महसूस कर रहे हैं। दक्षिण भारत में तापमान रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में लू (heatwave) की स्थिति बन रही है। उत्तर भारत के हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम स्तर की ओर बढ़ रही है। दिन में तेज चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 26, 27 और 28 मार्च को मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और लू का असर रहेगा। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana CET 2025: ग्रुप C और D पदों की भर्ती के लिए फॉर्म शेड्यूल जारी, इन दिन होगी परीक्षा

बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम बदल सकता है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के कारण मौसम नम था लेकिन अब तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा। IMD ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल की शुरुआत से ही चिलचिलाती धूप और लू परेशान करेगी।

राजस्थान का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बारिश होने की संभावना कम है। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा 27-28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: छुट्टी के बावजूद खुले प्राइवेट स्कूल, प्रशासन ने साधी चुप्पी

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है। IMD ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

किस राज्य में लू का अलर्ट है?

स्काईमेट के अनुसार, पिछले 2 से 3 दिनों से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें  Haryana: पानीपत के इस गांव में समुदाय विशेष के प्रवेश पर रोक, सोशल ​मीडिया पर वायरल, गांव बना छावनी

कब आएगा प्री-मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च से प्री-मॉनसून के संकेत मिल रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत शामिल हैं, जहां प्री-मॉनसून सक्रिय हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, केरल और माहे में 26-27 मार्च के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now