मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: डीटीपी ने रेवाड़ी में ढहाई अवैध कालोनी

On: February 21, 2025 7:01 PM
Follow Us:
हरियाणा में खोंले जाएंगे 250 जिम, यहा पढिए गांवों की सूची

Haryana News : बार बार चेतावनी के बावजूद प्रोप्टी डीलर नियमों को ताक पर नई कॉलोनियां विकसित करने में लगे हुए हैं। डीटीपी की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को खटावली के पास करीब तीन एकड में विकसित की जा रही प्लोटिंग में जेसीबी चलवा दी। अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

जिला योजनागार अधिकारी राजेंद्र टी शर्मा की अगुवाई में पुलिस बल के साथ टीम बास रोड पर पहुंची। वहां पर विकसित हो रही कॉलोनी की 7 डीपीसी , 5 चार दिवारी, दो पक्के मकानों जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

यह भी पढ़ें  Big Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा पर कई वाहन टकराए, देखिए वीडियों

अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। यह लोग प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को कॉलोनी जल्द नियमित होने का झांसा देकर प्लॉट बेचने का काम कर रहे हैं।

उनके चंगुल में आकर प्लॉट खरीदने वाले लोग जब निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो डीटीपी का दस्ता उनके अरमानों पर जेसीबी का पंजा फेर देता है। विभाग ने आमजन से अपील की है वे डिलरों के बहकावे में नही आए।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now