Bhiwadi News: बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। तिजारा शीतला माता मंदिर में चोरी करने घुसे बदमाश ने दानपात्र लूटने का प्रयास किया । जैसे ही मंदिर की पुजारी की पत्नी ने उनका विरोध किया तो बदमाशो ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। लहुलुहान महिला को अलवर भर्ती करवाया गया है।
जानिए क्या है मामला: भिवाड़ी पुलिस के अनुसार आरोतिप भूपेंद्र उर्फ गोलू (जांगिड़) मंगलवार को दिनदहाडे धारदार हथियार लेकर मंदिर में घुसा और दानपात्र तोड़ने लगा। शोर सुनकर मंदिर पुजारी की पत्नी वहां तो उसका विरोध किया।
दान पात्र लूटने आए आरोपी ने पहले तो पुजारी की पत्नी का गला दबाया और सिर को तख्त पर दे मारा। इतना ही नहीं, आरोपित ने प्रेमवती के सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं मंदिर गिर गईं। प्रेमवती की चीखें सुनकर पुजारी वहा आ गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल प्रेमवती को पहले तिजारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

















