मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Election: रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन 11 तक, फटाफट करें अप्लाई

On: February 6, 2025 9:54 PM
Follow Us:

Election, Best24News   जिला बार एसोसिएशन  Rewari के वार्षिक चुनाव की तिथि घोषणा कर दी गई है। एसोसिएशन में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव तथा कोषाध्यक्ष के लिए मतदान कराया जाएगा। 10 व 11 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और मतदान 28 फरवरी को होगा।

बता दे कि रेवाड़ी बार कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशी अपना नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बार एसोसिएशन के कार्यालय में जमा कर सकेंगे।

निर्वाचन अधिकारी की टीम में शामिल अधिवक्ता अश्वनी तिवारी, सतीश डागर, शमशेर सिंह यादव, नरेश यादव, चंदन यादव ने बताया कि इन पदों के लिए दो दिन तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। जबकि 11 फरवरी को ही नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।

यह भी पढ़ें  विश्वकर्मा स्कूल में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

28 होगा मतदान: बता दे कि 12 फरवरी को अवकाश होने के कारण 13 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि कागज मुक्त चुनाव प्रचार किया जाएगा।Rewari

पोस्टर लगाने पर मनाई: बार एसोसिएशन ने बताया कि किसी भी चैंबर या कोर्ट परिसर की दीवारों पर पोस्टर, फ्लेक्स व अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी।

बता दे कि इस बार जिला बार एसोसिएशन के करीब 1903 अधिवक्ता पांच पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now