Mahakumbh 2025: संगम नोज पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, वसंत पंचमी 16.58 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी

On: March 21, 2026 9:33 PM
Follow Us:

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के प्रयागराज में बसत पंचमी से तीसरा और अंतिम अमृत स्नान शुरू हो चुका है।साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम पर पहुंच रहे है। हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं। चारों ओर भक्ति् का माहोल बना हुआ हैं

वाहनो की एंट्री पर रोक: मेले में भीड नहीं हो इसके लिए 4 फरवरी प्रयागराज में वाहनो की एंट्री बदं कर दी गई है। महाकुंभ जाने वाले सभी रास्तों में 12 से 15 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ हैै।

महिला श्रद्धालु ने बजाया शंख:

प्रयागराज में वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के लिए एकत्रित संतों और भक्तों के बीच संगम घाट पर एक महिला श्रद्धालु ने शंख बजाया।

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP: A woman devotee blows the conch shell at Sangam Ghat as saints and devotees gather for Amrit Snan on the occasion of Basant Panchami. pic.twitter.com/vXlIqmiVun

— ANI (@ANI) February 3, 2025

 

 

Mahakumbh 2025: इतना ही नहीं प्रयागराज जंक्शन से लोग पैदल ही संगम पहुंच रहे हैं। लोगो मे महाकुंभ में पहुंचने के लिए 10 से 15 किमी चलना पड़ रहा है। सुरक्षा व भीड को लेकर मेला क्षेत्र के सभी रास्ते वन-वे हैं। भीड तो अथाह लेकिन अब थमा मुक्की नहीं है। मोनी अमावस्या पर हुए हादसे को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट हो गया है।

भारी पुलिस बल तैनात: मेले में लोगो को कोई परेशानी नहीं इसके के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इतना ही नहीं 120 से ज्यादा नए IPS को भी मेले में तैनात किए गए है। लगातार हेलिकॉप्टर से मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सुरक्षा व मोनि​टरिंग के​ लिए मेले में 2750 CCTV भी लगाए गए हैं।

 

Haryana News

मेले मे गुजा हर हर महादेव: बता दे कि महाकुंभ के प्रयागराज में बसत पंचमी से तीसरा और अंतिम अमृत स्नान शुरू हो चुका है। साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम पर पहुंच रहे है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों में काला चश्मा लगाकर हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं।

बता दे महाकुंभ 13 अखाड़े के लिए स्नान के लिए घाट बनाए गए है। शांति पूर्वक श्रऋाुल महाकुंभ में पहुंच रहे है। पुलिस और प्रशासन के स्वंय सीएम योगी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

MAHA KUMBH

Mahakumbh 2025: वसंत पंचमी पर तड़के 4 बजे तक 16.58 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महाकुंभ का 22वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34.97 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। रोजाना 4 से 5 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now