मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera: शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता: चेयरमैन कंवर सिंह

On: March 23, 2025 12:19 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा:शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन करते हुए-

Dharuhera: यहां भगत सिंह चौक पर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। लोगो ने शहीद भगत सिंह अमर अमर रहे के नारे भी लगाए।

इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भारतीय युवाओं के आदर्श और साहस के प्रतीक भगत सिंह की आज पुण्यतिथि है।

आज ही के दिन 94 साल पहले 23 मार्च 1931 को उन्हें व उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी।  उन्होंने कहा कि यह दिन आज भी भारत में “शहीद दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नई ट्रांसफर पॉलिसी को जल्द मिल सकती है मंजूरी

इस दिन तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी थी। भारत हमेशा भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान को याद रखेगा। ये वे महान लोग हैं जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अद्वितीय योगदान दिया है। ऐसे महान शख्सियत ही देश के वास्तविक आदर्श हैं।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर नपा उप प्रधान अजय जांगडा, ट्रक यूनियन के प्रधान इंद्रपाल मुकदम, यादगार कमेटी के संयोजक राकेश सैनी, हरिनारायण, हनुमान प्रसाद, जेपी यादव, रमेश एडवोकेट, प्रेम. अजायब, राजेंद्र सिंह, महाबीर, पवन शोर्या, सत्यप्रकाश, मदन गोपाल, आनंद मोहन, मनोज यादव, साहिब, यश आदि मोजूद रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now