Haryana : इन उपभोक्ताओं के कटेंगे कनैक्शन, भले ही क्यों न भरा हो बिल, जानिए क्या है वजह

On: March 21, 2026 9:53 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा में एक से ज्यादा बिजली के कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उन घरों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है, जहां एक ही मकान में दो या फिर उससे ज्यादा बिजली के कनेक्शन लिए हुए है।

जानिए क्या है नियम: बता दे इससे पहले ऐसा कोई नियम नही था लेकिन तेजी से बढ रहे एक हर मकान पर दो दो कनेक्शनो पर अब रोक लगा दी गई है। ।इसको लेकर निगम मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। Haryana

काटे जाएगे कनेक्शन: फिलहाल जिन्होने एक मकान पर दो कनेक्शन लिए हुए है। ऐसे में ज्यादा कनेक्शन मिलने पर उसे रद्द कर दिया जाएगा और सिर्फ एक ही कनेक्शन रखा जाएगा।

जानिए क्यों लेते है दो कनेक्शन:बता दे कि बिजली निगम ने मासिक न्यूनतम शुल्क खत्म कर दिया था। यह फैसला उन उपभोक्ताओं के लिए लिया गया था, जिन्होंने 2 किलोवाट तक का कनेक्शन लिया था और 100 यूनिट तक बिजली खर्च करते थे।

दो कनेक्शन लेकर कम खर्च यूनिट दिखाकर ज्यादा लोड वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट में शामिल होने से बच जाते हैं। ऐसे में उन उपभोक्ताओं से कम दरों में बिजली बिल लिया जाता है। इससे बिजली निगम को नुकसान झेलना पड़ता है, क्योंकि इन उपभोक्ताओं से निगम मासिक न्यूनतम शुल्क वसूल नहीं कर पा रहा है।

अब होगी कार्रवाई: निगक अधिकारियों का कहना है एक ही मकान पर दो ​मीटर नही ले सकते है। जिन्होने पहले लिए हुए है उनकों निगम की ओर से कार्रवाई करके कनेक्शन रद्द किए जाएंगे। साथ ही, जुर्माना भी वसूला जा सकता है।
.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now