BREAKING NEWSHARYANAPOLITICAL

Haryana नगर निकाय चुनाव, मतदान के बीच मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान

हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मतदान के बाद सभी से वोट देने की अपील की। कई स्थानों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Haryana में 8 नगर निगम समेत 40 नगर निकायों के लिए सुबह से मतदान जारी है। हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और रोहतक में इस चुनाव को लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह देखा गया है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। स्थानीय निकाय चुनाव के तहत शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आज 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल नगर निगम चुनाव के तहत सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर के बूथ नंबर 239 पर मतदान किया। वे सुबह मतदान करने वाले दूसरे मतदाता रहे। मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वोट कीमती होता है और सभी को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

BJP
BJP List: हरियाणा भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची, देखें आपके जिले में किसको मिली कमान

अंबाला और गुरुग्राम में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

हरियाणा के मतदाताओं को नगर निकाय चुनावों के नतीजों के लिए 12 मार्च तक इंतजार करना होगा। पानीपत नगर निगम के लिए मतदान 9 मार्च को होगा। ज्यादातर नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, कुछ जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। अंबाला और गुरुग्राम में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, “जिस तरह से विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, उसी तरह नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनने के बाद हरियाणा में विकास कार्य तीन गुना तेजी से होंगे।”

Delhi Metro
Metro News: दिल्ली और हरियाणा के बीच बढेगी कनेक्टिविटी, कोरिडोर को मिली हरि झंडी

सिरसा में 143 मतदान केंद्रों पर मतदान

हरियाणा नगर निगम चुनाव के तहत सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। सिरसा में मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 143 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 32 वार्डों में कुल 1 लाख 60 हजार मतदाता हैं। इस बार दो वोट डाले जाएंगे। मतदाता प्रधान और नगर परिषद पद के लिए अलग-अलग मतदान करेंगे।

सिरसा नगर निगम चुनाव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं, 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 15 वार्ड सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।

IMG 20250318 071812
Fire in Rewari: MPPL Dharuhera कंपनी में लगी भंयकर आग..Video

अंबाला के लोगों से मतदान करने की अपील

अंबाला शहर मेयर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। इस दौरान शैलजा सचदेवा के पति, एडवोकेट संदीप सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सभी को इस लोकतंत्र के पर्व में भाग लेना चाहिए और मतदान करना चाहिए।” उन्होंने सभी से भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा को जिताने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button