Rewari : गांव डूंगरवास के बाबा रूपादास मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के पावन पर्व पर हर बाबा रूपादास मंदिर प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा आयोजित किया जाएगा। समाज सेवी अनिल रायपुर मुख्यातिथि होंगे।
मंदिर कमेटी ने शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी है। इस बाबत मंदिर में कमेटी प्रधान मास्टर बीरेंद्र सिंह भाटोटिया ने कमेटी सदस्यों से रायशुमारी कर गांव के युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी है।
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सजन फौजी एवं सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 55 किलोग्राम भारवर्ग की टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिताएं 25 फरवरी से आरंभ होंगी। 26 फरवरी को प्रतियोगता का समापन और मुख्य समारोह होगा।
मास्टर सुरेंद्र और सजन फौजी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं की मटका दौड़ और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ भी कराई जाएगी, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। इसके अलावा बुजुर्ग और युवा रस्साकशी में भी अपना जौहर दिखाएंगे। मास्टर सुरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीमों व खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
ये होंगी खेल प्रतियोगिताएं: नेशनल कबड्डी 55 किलोग्राम भारवर्ग, लड़कियों की 1600 मीटर, 400, 100 मीटर दौड़, 60 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़, 100 मी लड़कियों की दौड़, गोला फेक लंबी कूद, लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता, रस्साकसी, महिलाओं की मटका दौड़, अंडर 1400 मीटर लड़के, लड़कियों की दौड़ आदि
















