मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: Rewari के धारूहेड़ा में किराये के गुंडो का दबदबा, पैसे फूकों तमाशा देखों

On: February 22, 2025 8:01 PM
Follow Us:

Haryana : पांच कार मे सवार होकर 20 से ज्यादा युवकों ने सेक्टर छह Dharuhera  मे एक कमरें घुसे ओर वहां मिले पाच युवकों पीट पीट कर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं जाते जाते दो कारों के सीसे भी तो्ड गए। जान से मारने की धमकी भी दी।…

बता दे आजकल औद्योगिक कस्बे में बदमाशों का कहर नहीं थम रहा है। पांच गाडियों मे सवार होकर 20 से ज्यादा युवको ने गुरूवार रात को पांच श्रमिकों पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं सेक्टर छह में खडी दो गाडियों में भी तोड फोड कर दी। मारपीट में से घायल हुए श्रमिको ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाना सेक्टर छह में शिकायत दी है।

बता दे सेक्टर छह थाने में दी शिकायत में कैथल रहने वाले पवन ने बताया कि वह नीमराणा कपंनी में कार्यरत था उन्होंने सेक्टर छह में मकान किराये पर लिया हुआ है। गुरूवाा रात को कमरे पर उनके साथी अजय, योगेश, आंनद शुक्ला व कुलदीप खाना खा रहे थे। कर्मचारी पवन ने बताया कि पांच गाडियों में सवार होकर आए 20 से ज्यादा युवक गाडी से उनके मकान पहुंचे तथा डाठियों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें  DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस राज्य में बढ़ा DA

वहीं पास में खडी दो गाडियों मे तोड फोड कर दी। युवको की घायल होने पर शोर मचाने पर आरोपी वहां फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मकान में लगे एक कैमेर से सीसीटीवी फुटेज ली। फुटेज में एक गाडी का नंबर साफ दिखाई दिया। सेक्टर छह पुलिस ने गाडी के नंबर के आधार उसके मालिक को थाने में बुलाया गया है।

सेक्टर छह थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हमारे पास गाडियों तोड फोड करने व मारपीट करने की शिकायत आई है। तोड फोड करने वालो की एक गाडी के मालिक को बुलाया गया है। फिलहाल दोनो पक्षो में आपस में समझोता करने के लिए दो दिन का समय मांगा गया है। आगे जैसी शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  हे भगवान Rewari Blast में 14 की मौत, यहां पढें मृतको की सूची !

सूत्रो से पता चला है है किसी व्यक्ति् ने झगडे को लेकर मारपीट करने इस गिरोह को बुलाया गया था, लेकिन ये लोग गल्त मकान में प्रवेश कर गए तथा बिना कसूर कर्मचारियों के साथ हमला करते हुए उनकी दो गाडियों में तोड फोड कर दी। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है पुलिस जांच में लगी हुई है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now