Haryana News: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने मालपुरा में किया इनडोर जिम का उद्‌घाटन

On: January 12, 2025 6:11 PM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायव सिंह सैनी द्वारा वर्चुअली तथा रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपने कर कमलों द्वारा रेवाड़ी जिले में आठ गांवों में इनडोर जिम का उद्‌घाटन किया।

रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि युवाओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों में इनडोर जिम लगाई जा रही है। इस जिमों से ग्रामीण क्षेत्रों में फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

जानिए किन गांवों को मिली सौगात: बता दे रेवाड़ी जिले के गांव भांडोर, चित इंगरा, गोलियांकी, खोल, मनेडी, पुंसिका, नया गांव व धारूहेड़ा के गांव मालपुरा में इनडोर जिम बनाई गई है।

सभी जिम अत्याधुनिक मशीनों व उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन सभी जिम के लिए बिल्डिंग के पुननिर्माण तथा उपकरणों एवं मशीनों की खरीद पर लगभग 1.50 करोड़ रुपय की लागत आई है।

मालपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक तथा मानसिक रूप से फिट रहना भी बेहद जरूरी है।

शारीरिक रूप से स्वस्थ और बेहतर शिक्षित युवा ही राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकता है। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियन्ता नरेन्द्र गुलिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now