Mousam: पहाड़ो से लेकर से मैदान तक सर्दी का सितम, बारिश का अलर्ट

On: January 7, 2025 7:16 AM
Follow Us:

Mousam:  पहाडों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानों पर पहुंच गया है। पहाड़ो से लेकर से मैदान तक सर्दी का सितम जारी है। कोहरे व ठंड के चलते तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश् का अलर्ट जारी किया हैं

 

जम्मू-कश्मीर बीते 24 घंटे के दौरान भारी हिमपात हुआ। इसके बाद रात के पारे में वृद्धि दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 2.5 डिग्री नीचे था। Mousam

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद:

कई दिनों से हो रही बर्फबारी से पहडों पर हालत खराब हो गई है। जगह जगह जाम से वाहन चालक भी परेशान है। हिमाचल में भारी बर्फबारी से शिमला-रामपुर-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। जाम के चलते 200 से ज्यादा सैलानी रास्ते में फंस गए।

एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में:

भले ही कोहरे से मौमस मे बदलाव हो रहा है लेकिन पिछले तीन चार दिन स दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर खतरनाक हो गया। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 338 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है।इतना ही गाजियाबाद में एक्यूआई 257, ​हरियाण के कई शहरों मे एक्यूआई 250, नोएडा में 240 और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 200 दर्ज किया गया।

WEATHER ALERT 1

 

बढते जाम व बर्फबारी के चलते पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सैलानियों को रोक दिया है। पुलिस ने वाहनों को डायर्वट करते को धीरे-धीरे निकालकर सुरक्षित स्थानों को भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर अटल टनल के पास बर्फबारी की वजह से सैलानियों को सोलंगनाला में ही रोक दिया गया है ताकि आगे जाम नहीं लगे।

राजधानी में कोहरे-बारिश ने बढ़ाई ठंड

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 1.7 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिसके चलते अधिक ठिठुरन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोहरे के चलते कई उड़ानें प्रभावित

कोहरे के कारण मंगलवार को भी उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है। कोहरे के चलते पालम व सफदरजंग में दृश्यता 2300 मीटर रही। कोहरे के चलते जिससे विमानों के संचालन पर काफी परेशनी उठानी पडी। सोमवर को कोहरे के चलते 400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now