Haryana के पूर्व सीएम ओपी चोटाला का निधन, कई दिनों से थे बीमार

On: December 20, 2024 2:48 PM
Follow Us:

Haryana :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Passes Away) का शुक्रवार को निधन हो गया है। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला फिलहाल गुरूग्रा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने करीब 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

तबीयत बिगडने पर कराया था भर्ती: बता दे कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala ) की तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार सुबह 11 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद उनका निधन हो गया। वे हरियाणा में 5 बार सीएम रहे चुके थे।Haryana

कई दिनों से चल रहे थे ​बीमार: बता दे कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala )कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज तबीयत बिगडने पर उनकों गुरूग्राम भर्ती करवाया गया था।Haryana

op choutala
पूर्व उप प्रधानमंत्री के बेटे थे ओपी चौटाला: बता दे कि ओपी चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। ओपी चोटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। वे 5 बार हरियाणा के सीएम रहे थे।

परिवार में कौन-कौ: बता दे कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala विवाह स्नेह लता से हुआ था। अगस्त 2019 में उनकी पत्नी की मोत हो गई थी। उनके दो बेटे है। जिनमें बडा अजय सिंह और छोटा अभय सिंह तथा एक बेटी है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala का पुत्र अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद है जबकि छोटे बेटा अभय ऐलनाबाद से पूर्व विधायक हैं। उनके पोते दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं।

1990 में पहले बार बने थे सीएम: बता दे कि दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था।

इतना ही नहीं चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now