रांची (झारखंड) में आयोजित 64वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। इनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित हुई।64th National Open Athletics Championship
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया। महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भिवानी की सीमा ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।
रोहतक की संजना ने 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में दो रजत पदक अपने नाम किए। चरखी दादरी की शिक्षा ने शॉट पुट में और भिवानी के निर्भय सिंह ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया।64th National Open Athletics Championship
महेंद्रगढ़ की सान्या यादव ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। फतेहाबाद की दीपिका ने जेवलिन थ्रो में 54.86 मीटर की दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, फरीदाबाद के मोहम्मद साजिद ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा से 81 एथलीट और टीम अधिकारी शामिल हुए थे। टाटा टिस्कान की ओर से खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई। टाटा टिस्कान की सीनियर मैनेजर प्रतिमा राव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, टीम मैनेजर जसवंत सिवाच और कोच अजय सहरावत ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।64th National Open Athletics Championship

















