Road Repair : इस जिले में 526 सड़कें होंगी चकाचक, 8 अरब होंगे खर्च

On: June 19, 2025 3:27 PM
Follow Us:
526 roads in this district will be in good condition, 8 billion will be spent

Road Repair : केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं।

सड़कों की मरम्मत के लिए मिली प्रशासनिक मंजूरी

जानकारी के अनुसार जिले में करीब 8 अरब रुपये से 526 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग के तीनों इस प्रमंडल के अधीन सड़कों की मरम्मत की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। विभाग अब आगे की प्रक्रिया करने में जुट गया है।

सभी सड़कों के निर्माण की डेडलाइन निर्धारित

आपको बता दें कि कई सड़कों का टेंडर भी फाइनल हो चुका और कार्यादेश भी मिल गया है। सभी सड़कों के निर्माण की डेडलाइन निर्धारित कर दी गई है। अगले वर्ष मार्च से पहले उक्त सभी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। ग्रामीण कार्य विभाग एक, दो और पश्चिमी के अधीन करीब एक हजार से अधिक किलोमीटर सड़कों की मरम्मत होगी।

इसमें सबसे अधिक 200 सड़कें ग्रामीण कार्य विभाग-एक के पास है, जबकि कुल 137 सड़कों की मरम्मत का कार्य ग्रामीण कार्य विभाग-दो द्वारा किया जाएगा। शेष कार्य पश्चिमी प्रमंडल अंतर्गत है। बाढ़ प्रभावित औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड में करीब दो दर्जन से अधिक सड़कें शामिल हैं।

ग्रामीण कार्य विभाग-दो के कार्यपालक अभियंता रामबाबू ने बताया कि इसमें उन सड़कों को शामिल किया गया है, जिनकी पांच वर्ष की अनुरक्षण नीति पूर्ण हो चुकी है। इसका नए सिरे से टेंडर किया गया है और अब सात वर्ष तक अनुरक्षण नीति के तहत मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा।

पटना से पूसा जाना होगा आसान

सबहा-मरीचा रोड की हाल सबसे ज्यादा खराब है। इस मार्ग में सिर्फ गड्ढे ही हैं। बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या के कारण सड़क हादसे भी होते हैं। इस कारण लोग इस मार्ग के बदले महुआ-काजीइंडा रोड का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं। अब इस सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

यह पटना को पूसा से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। वर्तमान में इस सड़क के जर्जर होने के कारण महुआ-ताजपुर होकर घूमकर वाहनों को पूसा जाना पड़ता है, लेकिन इसके बनने से सफर आसान होगा। पूसा होते हुए समस्तीपुर भी जा सकेंगे। इससे करीब एक घंटे का समय बचेगा और 20 किलोमीटर कम दूरी तय करना पड़ेगी। Road Repair

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now