Haryana में 14 फसलें MSP पर हो रही खरीद: कृषि मंत्री जेपी दलाल

On: March 11, 2024 10:36 AM
Follow Us:

Haryana news: कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मनोहर सरकार 14 फसलें न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य पर खरीद रही है। फसलों के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। किसान कृषि उत्पादन करने के साथ अपनी उपज को प्रोसेसिंग कर बाजार में लेकर आएं। ऐसा करने से किसानों को और अधिक लाभ होगा।

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पुराना आईटीआई मैदान में आयोजित महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए भी सरकार निरतंर कार्य कर रही है।

Elvish vs Maxtern Controversy: एल्विश यादव-मैक्सटर्न के बीच हुई सुलह, बोले- भाईचारा जिंदाबाद? फोटो हुई वायरल

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हर वर्ग के हित के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में 14 फसलें एमएसपी पर हैं। फसल का पैसा सीधे किसान के खाते में जा रहा है। मंडियों में सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। हाथों-हाथ किसान की फसल खरीदी जा रही है।

संकट के समय में किसानों की ओर से दिया गया योगदान सदैव याद रखा जाएगा। पूरी दुनिया में कृषि से बढ़कर कोई व्यवसाय नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। पिछले दिनों दिवंगत चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

सरकार की योजनाएं गिनवाईं  MSP 

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसान हित में अनेक तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसी प्रकार से पशुपालन के लिए भी योजनाएं क्रियान्वित की गई है। दस लाख से भी ज्यादा पशुओं का बीमा किया गया है।

Big Accident in Rewari: मसानी के पास कार से कार टकराई, 6 की मौत, 4 घायल

पशु क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पशुओं का घर पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई है। गन्नौर में देश की सबसे बड़ी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। इससे सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

कृषि व किसान को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश के किसानों ने अपनी मेहनत के बलबूते पर देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देने का काम किया। यह एक ऐसा समय था, जब पूरी दुनिया हिल गई थी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now