रेवाड़ी: सुनील चौहान। शहर में यादव नगर में बाइक सवार युवको ने पोस्टमैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमैन का पोस्टमार्ट किया गया । दोपहर बार गौरव के शव का उसके पैतृक गांव कालूवास में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में CIA के अलावा सिटी पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सिटी पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे फुटेज भी खंगाल रही है। लेकिन अब तक कोई सुराग नही लगा है।
पुलिस के अनुसार गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव (26) की मंगलवार शाम करीब 7 बजे पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहल गौरव को रोका और फिर उसे गोली मार दी। हालांकि गोली मारने वाले बदमाश कितने थे और गौरव को गोली क्यों मारी, यह सवाल अभी भी पहेली बना हुआ है। रातभर पुलिस ने घटनास्थल से काफी सबूत जुटाए।
भाई की शादी के लिए आया था छुट्टी पर:
गौरव के पिता हरीश ने बताया कि वह डाक विभाग में पोस्टमैन थे और अभी उनकी पोस्टिंग मुंबई में थी। गौरव के भाई सौरव की 16 नवंबर को शादी है। भाई की शादी की तैयारियों के लिए गौरव करीब एक माह पहले छुट्टी लेकर घर आया था। गौरव बीती शाम यादव नगर में काम से आया था। गौरव की हत्या करने वालों और रंजिश के कारण की परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है।
बाइक गिरवी रखने की बात आई सामने:
मृतक गौरव के जुआ-सट्टा जैसे कामों में शामिल होने की बात सामने आ रही है। खुद उसके परिवार वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि गौरव के पिता से बात की तो पता चला कि गौरव की पिछले एक-डेढ़ माह की गतिविधियों से ऐसा लगता है कि वह जुआ खेलता था। इसके लिए एक-दो बार अपनी बाइक भी गिरवी रखी थी। अभी भी उसके पास बाइक नहीं थी।
















