रात को घर लौट रहे दुकानदार पर चाकूओं से हमला, हालत गंभीर रोहतक रैफर

On: October 25, 2021 6:54 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। शहर में बदमाशो का कहर बढता ही जा रहा है। अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक पर उसी के मोहल्ले के बदामशों ने चाकू से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाल्मीकी बस्ती निवासी नरेन्द्र कुमार धारूहेड़ा चुंगी पर शराब के ठेके के पास अंडे की रेहड़ी लगाता है। रात उसकी रेहड़ी पर उसके ही मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और ग्राहकों के साथ झगड़ा करने लगे। उस वक्त तो नरेन्द्र ने उन्हें वहां से भगा दिया। लेकिन रात साढ़े 10 बजे जब नरेन्द्र रेहड़ी लेकर घर लौट रहा था तो धारूहेड़ा चुंगी के पास पम्मी ढोल वाले की दुकान के सामने अंधेरे में खड़े आकाश उर्फ बुढा व नवीन ने उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया और फिर गाली-गलौच शुरू कर दी। नरेन्द्र ने विरोध किया तो आकाश ने चाकू निकाल कर उस पर वार कर दिया। इस दौरान आकाश का भाई नवीन उर्फ पल्टी भी पहुंच गया, फिर तीनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ नरेन्द्र के पिता गुलशन भी पहुंच गए। गुलशन को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल नरेन्द्र को पहले ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now